IPL मैच में व्यंकटेश के अलावा नजर आई ये एक्ट्रेस, सीटी बजाकर किया चीयर
IPL में 26 अप्रैल गुरुवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। हैदराबाद में हुए इस मैच को देखने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सेलिब्रिटीज स्टेडियम पहुंची थीं। मैच में पंजाब की को-ओनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा तो मौजूद थीं हीं, साथ ही साउथ फिल्मों के सुपरस्टार व्यंकटेश और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस ईशा चावला भी राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची थीं।
जब विकेटकीपर ने की गेल के आउट होने की अपील, प्रिटी जिंटा का हो गया ये हाल
IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। हैदराबाद में हुए इस मैच में पंजाब को जीत के लिए 133 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 119 रन पर आउट हो गई। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन दोनों ओपनर्स लोकेश राहुल (32) और क्रिस गेल (23) ने बनाए। मैच में एक मौके पर पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा काफी डरी दिखाई दीं, दरअसल ये तब हुआ जब हैदराबाद के विकेटकीपर गेल को आउट करने की अपील कर डाली।
सिक्स लगने पर झूमने से विकेट गिरने पर उदास होने तक, मैच में दिखे प्रिटी के ये अंदाज
इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में गुरुवार को SRH और KXIP के बीच मैच हुआ। जिसमें मेजबान हैदराबाद ने पंजाब को 13 रन से हरा दिया। इस मैच में हमेशा की तरह अपनी टीम को चीयर करने के लिए पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा भी स्टेडियम पहुंची थीं। मैच के दौरान उनके कई मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए। कभी वे खुशी से झूमते दिखीं, तो कभी टीम को चीयर करते हुए नजर आईं। विकेट गिरने पर उदास होने से लेकर सिक्स लगने पर डांस करने तक उनके कई अंदाज मैच के दौरान दिखाई दिए। इस खबर में हम मैच के दौरान कैप्चर हुए प्रिटी के फोटोज ही दिखा रहे हैं।