IND vs SA: पहले टी-20 में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया; भुवनेश्वर ने 5 विकेट लिए
जोहान्सबर्ग. वॉन्डरर्स में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराया। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। SA ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बैटिंग का मौका दिया। भारत ने 203 रन बनाए, धवन ने 72 रनों की इनिंग खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई। भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्होंने 5 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। SA की ओर से हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।
इस प्लेयर के घर ट्रकों से भरकर आते हैं अरबों रुपए, नोट बिछाकर सोना है पसंद
अल्टीमेट फाइटिंग के अनडिसप्यूटेड किंग फ्लॉयड मेवेदर के पास इतना पैसा कि कई बार बैंक से नोट लाने के लिए उन्हें एक ट्रक का इस्तेमाल करना पड़ता है। करीब 4 हजार करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले मेवेदर को अपने बैंक बैलेंस और कैश से बेहद प्यार है और खर्च भी ऐसे कि होश उड़ा दें। वे एक बार में खर्चे के लिए कई अरब रुपए निकालते हैं। कैश को लेकर वे इतने क्रेजी हो चुके हैं कि हर वक्त कई करोड़ का कैश अपने आसपास फैलाकर रखते हैं।
सालभर बाद वापसी करने वाले रैना बना पाए सिर्फ 15 रन, फैन्स ने उड़ाया मजाक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत की ओर से सुरेश रैना ज्यादा रन नहीं बना सके। करीब सालभर बाद टीम में वापसी करने वाले रैना, जोहानिसबर्ग टी20 में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। 7 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स भी लगाया, उनकी शुरुआत देखकर लग रहा था कि वे लंबी इनिंग खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रैना की इस परफॉर्मेंस से टीम में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैन्स को काफी निराशा हुई। जिसका गुस्सा उन्होंने ट्विटर पर निकाला। फैन्स ने कई कमेंट्स करते हुए अपने इस फेवरेट क्रिकेटर के जल्द आउट होने का मजाक उड़ाया।