दैनिक भास्कर

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
385
Reading
2 min
Listen
Play
9y

बोर्ड एग्जाम से पहले आज नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा, देशभर के स्टूडेंट्स को देंगे टिप्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में देशभर के स्टूडेंट्स से बात करेंगे। स्कूलों में इसके लाइव टेलीकास्ट के लिए सेंट्रल बोर्ड अॉफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल चर्चा में क्लास 6th से 12th तक के स्टूडेंट्स को शामिल करें। ताकि वे इसका इस्तेमाल कर एग्जाम सीजन में रिलेक्स होकर तैयारी कर सकें। बता दें कि प्रधानमंत्री ने बच्चों के लिए ‘एग्जाम वॉरियर’ किताब भी लिखी है। इसमें उन्होंने परीक्षा के लिए 25 मंत्र बताए हैं। यह बुक कुछ दिन पहले लॉन्च हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-narendra-modis-pariksha-par-charcha-with-students-5813543-NOR.html


भारतीय सेना ने इस साल 47 दिन में 20 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे, 200 आतंकी घुसपैठ की कोशिश में: रिपोर्ट

भारतीय सेना ने इस साल लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर की गई फायरिंग में पाकिस्तान के 20 रेंजर्स को मारा है। 7 जख्मी हुए हैं। इसके अलावा राज्य में उत्तर और दक्षिण पीर पंजाल वाले इलाके में 180 से 200 आतंकी LoC पार करने की कोशिश कर रहे हैं, लिहाजा सेना ने चौकसी बढ़ा दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-indian-army-killed-20-pakistani-rangers-this-year-news-and-updates-5813537-PHO.html?ref=ht


PNB फ्रॉड: नीरव मोदी के ठिकानों से 5100 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात जब्त, ED ने कहा- पासपोर्ट रद्द हो

मुबंई. पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के गीतांजलि जेम्स के 17 ठिकानों पर छापे मारे। नीरव मोदी के यहां छापे के दौरान 5100 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात और सोना जब्त किया, 6 प्रापर्टियां भी सील कीं। निदेशालय ने विदेश मंत्रालय से नीरव, उनकी पत्नी अमी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द करने को कहा है। ED ने बुधवार को नीरव और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। हालांकि, नीरव और उनकी फैमिली ने जनवरी के पहले हफ्ते में ही देश छोड़ दिया था। सीबीआई ने सभी के खिलाफ 31 जनवरी को लुकआउट नोटिस जारी किया। बता दें कि पीएनबी ने बैंकिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया था। यह फ्रॉड 177.17 करोड़ डॉलर यानी 11,356 करोड़ रुपए का है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-enforcement-directorate-raids-in-nirav-modi-pnb-fraud-pmla-case-5813034-PHO.html?ref=ht


Source: https://www.bhaskar.com/