The Navbharattimes

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
192
Reading
1 min
Listen
Play
9y

जानें, कौन हैं PNB से 11,300 करोड़ 'लूटने' वाले नीरव मोदी

48 वर्षीय नीरव मोदी बेल्जियम के शहर ऐंटवर्प में हीरे का ही कारोबार करनेवाले परिवार से आते हैं। वह कारोबारी माहौल में ही पले-बढ़े। वह पत्रकारों से अक्सर कहा करते थे कि वह इस व्यवसाय से जुड़ना नहीं चाहते हैं। वह वॉर्टन गए, एक साल फाइनैंस की पढ़ाई की और फेल हो गए और आखिरकार वह हीरे के व्यापार में उतर पड़े।

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/hollywood-stars-glittered-in-his-gems-on-red-carpet/articleshow/62925705.cms


बटला: जुनैद की गिरफ्तारी से मिले सारे जवाब!

कुख्यात आतंकवादी आरिज खान उर्फ जुनैद की गिरफ्तारी के साथ ही बटला हाउस एनकाउंटर के फर्जी होने का विवाद आखिरकार खत्म होता दिख रहा है। जुनैद का नाम पहली बार तब सामने आया जब बटला हाउस एनकाउंटर में पकड़े गए आतंकी मोहम्मद सैफ और शहजाद अहमद से पूछताछ हुई थी...

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/india/the-batla-house-fake-encounter-theory-seems-laid-to-rest-with-arrest-of-ariz-khan/articleshow/62925104.cms


अमेरिकी स्कूल में कत्लेआम: जानें, कैसे क्या हुआ

मियामी के उत्तर-पश्चिम में करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित पार्कलैंड में एक हथियारबंद युवक ने बुधवार को उस स्कूल में मौत का तांडव किया, जहां वह खुद पढ़ चुका था। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले स्कूल में फायर अलार्म बजाया था, जिसके बाद सभी स्टूडेंट अपने-अपने क्लासरूम्स से बाहर आ गए थे।

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/world/america/florida-school-shooting-no-words-as-17-die-in-a-barrage-of-bullets/articleshow/62925448.cms


Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/