दैनिक भास्कर

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
341
Reading
2 min
Listen
Play
9y

मालदीव संकट: मिलिट्री ने सभी सांसदों को संसद से बाहर फेंका, विपक्षी पार्टी ने ट्वीट कीं तस्वीरें

माले. मिलिट्री ने बुधवार को सभी सांसदों को संसद भवन के बाहर फेंक दिया। मेंबर्स को बाहर फेंकने की तस्वीरें विपक्षी मालदीवन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने ट्वीट की हैं। बता दें कि मालदीव में पिछले 13 दिनों से राजनीतिक संकट चल रहा है। बता दें कि मालदीव के मौजूदा प्रेसिडेंट अब्दुल्ला यामीन ने देश में इमरजेंसी का एलान कर रखा है। सेना ने मंगलवार को संसद को घेर लिया था और मेंबर्स को भीतर दाखिल होने से रोक दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-maldives-military-throws-mps-out-of-parliament-news-and-updates-5812592-PHO.html?ref=ht


10 साल से फरार आतंकी गिरफ्तार; कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उठाए सवाल

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को इंडियन मुजाहिदीन यानी IM के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जामिया इलाके में 2008 में हुए बाटला एनकाउंटर के बाद यह आतंकी फरार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका नाम आरिज जुनैद बताया गया है। बता दें कि बाटला हाउस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे जबकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन लाल शर्मा शहीद हो गए थे। इस दौरान कुछ आतंकी फरार भी हो गए थे। जुनैद इन्हीं में से एक बताया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-delhi-police-special-cell-arrested-a-wanted-indian-mujahideen-terrorist-5812357-PHO.html?ref=ht


हनी ट्रैप केस: जबलपुर से लेफ्टिनेंट कर्नल हिरासत में, आर्मी की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

आर्मी की इंटेलिजेंस विंग ने बुधवार को जबलपुर स्थित 506 आर्मी बेस वर्कशॉप से लेफ्टिनेंट कर्नल को हिरासत में लिया है। कर्नल पर हनी ट्रैप और सेना के हाईली कॉन्फिडेंशियल पेपर लीक करने के मामले में यह कार्रवाई की गई। ऐसा कहा जा रहा है कि आईएसआई ने हनीट्रैप के जरिए खुफिया जानकारी हासिल की। बता दें कि इससे पहले इंटेलिजेंस विंग ने PAK को खुफिया जानकारी देने के आरोप में इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह को अरेस्ट किया गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/NAT-NAN-HDLN-army-officer-of-lt-colonel-rank-detained-in-jabalpur-in-a-honey-trap-case-5812514-PHO.html?ref=ht


Source: https://www.bhaskar.com/
दैनिक भास्कर | Ecency