नए तरह के एटमी हथियार बना रहा है पाक, सेना समर्थित आतंकी गुट भारत पर हमला करेंगे: US की वॉर्निंग
अमेरिका ने पाकिस्तान के मंसबों को लेकर भारत को वॉर्निंग दी है। अमेरिकी इंटेलिजेंस ने कहा कि पाक नए तरह के एटमी हथियार बना रहा है। इसमें शॉर्ट रेंज के हथियार शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान समर्थित आतंकी गुट भारत में लगातार हमला करने की फिराक में हैं। इससे क्षेत्र में खतरे के साथ भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ सकता है।
आजादी के बाद PAK ने कश्मीर पर हमला किया तो नेहरू ने RSS से मांगी थी मदद: उमा भारती
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को यहां दावा किया कि आजादी के बाद पाकिस्तान ने भारत पर अटैक किया तो तब के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आरएसएस से मदद मांगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयंसेवक मदद के लिए वहां पहुंचे भी थे। उमा का यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आर्मी पर दिए बयान पर हुए विवाद के बीच आया है।
नोटबंदी RBI या जेटली का नहीं, RSS का फैसला; 2019 में जीते तो GST में करेंगे बदलाव: राहुल
कांग्रेेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन कलबुर्गी में बिजनेस पर्सनल और प्रोफेशनल के साथ मीटिंग की। राहुल ने कहा- "नोटबंदी का आइडिया RBI, अरूण जेटली या किसी फाइनेंस मिनिस्टरी के ऑफिसर का नहीं था। बल्कि यह RSS की विचार धारा है। इसे लागू करने के लिए पीएम मोदी पर RSS ने दबाव डाला था। 2019 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो GST से लोगों को राहत दिलाने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा।' बता दें कि कर्नाटक में इस साल मई या जून में असेंबली इलेक्शन होने हैं। राहुल यहां चार दिवसीय दौरे पर थे।