Valentine's Day: गुजरात में लगे पोस्टर, लिखा- लव जिहाद से हिंदू लड़कियां सावधान
इस बार वैलेंटाइन डे पर गुजरात में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद से बचने की हिदायत दी जा रही है। इसके लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इनमें नीचे बजरंग दल- कर्णावती लिखा है। इससे माना जा रहा है कि ये पोस्टर हर साल वैलेंटाइन डे का विरोध करने वाले इस हिंदू संगठन की ओर से लगाए गए हैं। हालांकि, उसकी ओर से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
81% मुख्यमंत्री करोड़पति, सबसे अमीर आंध्र के चंद्रबाबू; बीजेपी के CMs यंगेस्ट
नई दिल्ली. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने 31 मुख्यमंत्रियों का एनालिसिस जारी किया। इसमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। एनालिसिस चुनाव लड़ने से पहले मुख्यमंत्रियों की ओर से दायर एफिडेविट पर आधारित है। इसके मुताबिक, देश के 81% (25) मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (177 करोड़) हैं। सीरियस क्रिमिनल केस सबसे ज्यादा केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हैं।
बेबुनियाद इल्जाम लगाना भारत की आदत, वो सरहद पार कोई हरकत ना करे: PAK
इस्लामाबाद/श्रीनगर. जम्मू में सुंजवान आर्मी कैम्प पर हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत को वॉर्निंग दी है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी भी मामले की सही तरीके से जांच शुरू होने से पहले ही गैरजिम्मेदाराना बयान देना और बेबुनियाद आरोप लगाना भारतीय अधिकारियों की आदत है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, PAK फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा, "हम इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील करते हैं कि वो भारत से इंडियन ऑकुपाइड कश्मीर (IoK) में अत्याचार और मानवाधिकारों का उल्लंघन बंद करे और लाइन ऑफ कंट्रोल के पार किसी भी तरह की हरकत (मिसएडवेंचर) से दूर रहे।' बता दें उड़ी अटैक और सीजफायर वॉयलेशन के जवाब में भारत दो बार लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) को पारकर पाकिस्तान ओरिएंटेड कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है।