आज अंतिम यात्रा पर अटल जी, जानें क्या है रूट मैप

Words
145
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

download (1).jpg

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे. दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. फ़िलहाल अटल जी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है. सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा. जहां दोपहर 1 बजे तक लोग अटल जी के अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद अजातशत्रु वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. अटल जी की अंतिम यात्रा में क़रीब 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसके मद्देनज़र सुबह आठ बजे से देर शाम तक दिल्ली की 25 सड़कें बंद रहेंगी. अटल जी की अंतिम यात्रा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से आईटीओ, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राष्ट्रीय स्मृति स्थल पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार होगा.

आज अंतिम यात्रा पर अटल जी, जानें क्या है रूट मैप | Ecency