Women's T20 Worldcup: हरमनप्रीत का तूफानी शतक, एक साथ तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

ghlove(45)
Published in
#womens
Words
208
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। गुयाना में खेले गए पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की। भारत की शुरुआत खराब रही और छठे ओवर से पहले ही भारत ने 40 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे
736967-harmanpreet-pti.jpg
Source

इसके बाद जेमिमाह रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम को संभाला और तेजी से रन बनाएं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक ठोक डाला। भारत ने हरमनप्रीत कौर के शानदार 103 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए।

भारतीय महिला टीम पहले 10 ओवर में मात्र 76 रन ही बना सकी थी और अगले 10 ओवर में 118 रन बना दिए थे। न्यूजीलैंड की टीम मात्र 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी और भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 34 रन से जीत लिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने शतक लगाते ही 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

  1. हरमनप्रीत कौर पहली महिला भारतीय खिलाड़ी है जिसने महिला T20 में शतक लगाया है।

  2. महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाली हरमनप्रीत तीसरी कप्तान है।

  3. महिला T20 विश्व कप में शतक लगाने वाली हरमनप्रीत तीसरी खिलाड़ी है।

Read Source