बिग बॉस में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ऐसे कर सकते हैं वोट
2006में शुरू हुए बिग बॉस के अब तक11सीजन हो चुके हैं। इतने सीजन बीतने के बाद भी यह शो इंडियन टेलीविजन पर काफी पॉपुलर है। यह शो यूके के फेमस रियलटी शो बिग ब्रदर की तर्ज पर बना है। शो में पहले अलग-अलग फील्ड्स के सेलिब्रिटीज को लेकर एक घर में लगभग तीन महीनों के लिए बंद कर दिया है।
उन्हें दुनिया की खबर नहीं रहती और टास्क के माध्यम से उन्हें अलग अलग सिचुएशन में डालकर टेस्ट किया जाता है। हर वीक एलिमिनेशन होता है। कुछ घर में रहने वाले सदस्यों के मुताबिक तो कुछ जनता द्वारा किए गए वोट्स एक आधार पर। जिन्हें सबसे कम वोट्स मिलते हैं वो सेलेब शो से बाहर हो जाते हैं।
वैसे,प्रतिभागियों के लिए जनता के वोट्स बेहद मायने रखते हैं। फैन्स भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोटिंग में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस में किसी प्रतिभागी के लिए अगर आपको वोट करना हो तो उसके लिए क्या माध्यम हैं।
वूट एप और साइट:यह बिग बॉस सीजन11में ही लॉन्च किया गया था। अपने फोन पर वूट एप डालकर या वूट की साइट पर जाकर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो से एलिमिनेट होने पर बचा सकते थे।उदाहरण
दूसरा वोटिंग का तरीका है ऑनलाइन या मोबाइल फोन के जरिए। बिग बॉस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप एलिमिनेशन के लिए नोमिनेटेड कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं।उदाहरण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेविस्टा मैगज़ीन के द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस और मिसिस गैलेक्सी अवार्ड का भव्य रूप में हुआ समापन
रेविस्टा मैगज़ीन की टीम द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज गैलेक्सी 2018 के भव्य समापन समारोह रविवार 4 नवम्बर को धूम धाम से किया गया। इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता और यूट्यूबर्स, वरुण प्रूथी और हिमाद्री प्रूथी ने अपनी मौजूदगी से आयोजन की शोभा बढ़ाई इसके साथ ही सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनुज लालवानी और सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट वरुण कट्याल, नवनीत अरोड़ा, सैनी शाह, मेहुल गदानी और रत्नादीप लाल ने उपस्थिति होकर इस आयोजन की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के बाद अवार्ड शो की प्रक्रिया शुरू हुई। इस आयोजन में अर्जुन को मिस्टर गैलेक्सी 2018 के खिताब से नवाज़ा गया, साथ ही अमित को फर्स्ट रनरअप और आकाश को सैकेंड रनरअप का ताज पहनाया गया। वहीं महिलाओं की क्षेणी में मिस गैलेक्सी 2018 का खिताब मृणाल द्विवेदी को मिला जिसकी ताजपोशी रिंकि जेसवाल ने की , फर्स्ट रनरअप, नेहा रहेजा को प्रिया पुंडिर ने ताज़ पहनाया और भवना शर्मा जो कि सैकेंड रनरअप के रूप में चुनी गईं उनकी ताज़पोशी अचरा रानी ने द्वारा।
इस भव्य इवेंट का आयोजन रेविस्ता मैगज़ीन के सीईओ और संस्थापक अंकित शर्मा द्वारा हुआ और संचालन ऑर्नेट होटल के द्वारा किया गया। मीडिया एसोसिएट पार्टनर और इवेंट पार्टनर के रूप में दैनिक भास्कर और यूपी एंटरटेनमेंट ने अपना सहयोग दिया। आयोजन के समापन के दौरान अंकित शर्मा ने मुख्य रूप से सभी अचिवर्स और ज्यूरी मेम्बर्स का शुक्रिया अदा किया।
आगे पढ़ें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बाद ये कंटेस्टेंट बिग बॉस 12 के घर में करेंगे एंट्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source: https://www.bhaskar.com/