हिंसक हुआ श्री लंका संकट, पूर्व मंत्री के गार्ड ने बरसाईं गोलियां
रविवार को पूर्व पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा के एक सुरक्षा गार्ड की भीड़ पर चलाईं गोलियों से 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। जिस समय गार्ड ने गोलियां चलाईं, उस वक्त रणतुंगा अपने ऑफिस में घुस रहे थे। हालांकि, वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों के लिए जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों का स्नाइपर हमला एक नई तरह की चुनौती और चिंता के रूप में उभरा है। मध्य सितंबर से लेकर अबतक 3 जवान स्नाइपर अटैक में शहीद हो चुके हैं। ऐसे हमलों को नाकाम करने के लिए लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियां को अपनी रणनीति नए सिरे से बनानी पड़ रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के मोदी पर 'शिवलिंग-बिच्छू' हमले के बाद एक और कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल सामने आए हैं। सोलापुर से कांग्रेस विधायक प्रणिति शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी को 'डेंगू मच्छर' बताया है। प्रणिति का यह बयान 24 अक्टूबर को एक कार्यक्रम के दौरान का है।