Message Worth of 10 Crore Rupees

Words
295
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

एक बहुत ही कंजूस आदमी था। वह दिन रात पैसा पैसा करता रहता था। उसके पास न तो परिवार वालों के लिए समय था, न ही दोस्तों के लिए। उसने जीवन भर दिन-रात काम कर – करके और कंजूसी कर करके 10 करोड़ रुपए जमा किए थे, ताकि बाकि जीवन चैन से बीत जाए।

लेकिन इसके पहले कि वह उसे पैसे का निवेश कर पाता, यमदूत उसे लेने आ गए।

वह आदमी यमदूत से याचना करते हुए बोला – ” मैंने जीवन भर पैसे बचा – बचा कर बड़ी मेहनत से इतने पैसे जमा किए हैं ताकि में बाकि जीवन अच्छे से जी सकूं। आप मुझे कुछ समय दे दो।”
लेकिन यमदूत टस से मस नहीं हुआ।
व्यक्ति ने फिर याचना कि – ” मुझे 2 दिन का ही समय दे दीजिए, मैं आपको मेरा आधा धन दे दूंगा।”
पर यमदूत ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उस व्यक्ति ने फिर प्रार्थना की – ” मैं आपसे आधे दिन की जिंदगी की भीख मांगता हूं इसके बदले आप चाहो तो मेरा पूरे जीवन का जमा धन ले लो।”
यमदूत फिर भी नहीं माना।
आगे कुछ और प्रार्थना और गुजारिश के बाद उस व्यक्ति को यमदूत से सिर्फ इतनी मोहलत मिली इसकी वह एक संदेश लिख सके।
उस व्यक्ति ने अपने संदेश में लिखा – ” जिस किसी को भी यह संदेश मिले, मैं उससे केवल इतना कहूंगा कि जिंदगी भर सिर्फ संपत्ति जोड़ने की फिराक में मत रहो! जिंदगी का हर पल, हर क्षण पूरी तरह से जियो! मेरे 10 करोड़ रुपए भी मेरे लिए 1 घंटे का समय भी नहीं खरीद सके।

MORAL – पैसे कमाए पर जीवन को अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ भी जिए। जीवन का आनंद उठाएं , क्योंकि मौका भविष्य में नहीं वर्तमान में है ।

Message Worth of 10 Crore Rupees | Ecency