मौसम: अगले 48 घंटे में यहां होगी बर्फबारी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठंड

Words
119
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ने वाली है। इसके साथ ही बर्फबारी भी होने वाली है।
पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही होने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 48 घंटे में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे और ऊंची चोटियों पर हिमपात होगा। जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।

सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में आज का न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहा। मुनस्यारी में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर पिछले दिनों हिमपात के बाद से शीतलहर का प्रकोप जारी है।

मौसम: अगले 48 घंटे में यहां होगी बर्फबारी, पड़ेगी हाड़ गलाने वाली ठ... | Ecency