India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi
Words
187
Reading
1 min
Listen
Play
8y
सभी शाकाहारी हों का आदेश नहीं दे सकते: SC
मीट और चमड़े के निर्यात पर बैन लगाने की मांग वाली एक याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकता कि हर आदमी शाकाहारी बन जाए। कोर्ट ने कहा, 'हम ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकते कि हर व्यक्ति को शाकाहारी हो जाना चाहिए।'
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/we-cannot-pass-an-order-that-everyone-should-become-vegetarian-says-sc-while-hearing-on-a-pil/articleshow/66176041.cms
पूजा समितियों को धन: ममता को SC से राहत
दुर्गा पूजा समितियों को 28 करोड़ रुपये देने के मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को राहत मिली। राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूजा समितियों को 10-10 हजार रुपये देने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/supreme-court-refuses-to-stay-wb-decision-to-grant-rs-28-crore-to-durga-puja-committees/articleshow/66178753.cms
अब शिवपाल का हुआ मायावती का बंगला
उत्तर प्रदेश में बंगले को लेकर कई दिनों तक चले विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब इसमें नया सियासी ट्विस्ट आ गया है। राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को जो नया बंगला आवंटित किया है, उसमें कभी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती का दफ्तर था।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/politics/uttar-pradesh-state-property-department-allotted-bungalow-to-shivpal-singh-yadav/articleshow/66175848.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms