2019 से पहले विपक्षी एकता ढेर, माया को कांग्रेस नामंजूर
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। मायावती ने साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि इन जगहों पर कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
भारत के 46वें चीफ जस्टिस पद की शपथ लेते हुए जस्टिस रंजन गोगोई ने अविलंब सुनवाई की परंपरा में बड़ा बदलाव किया है। चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा कि केसों के अविलंब उल्लेख और सुनवाई के लिए 'मानदंड' तय किए जाएंगे।
राफेल डील पर विपक्षी दलों द्वारा घिरे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने राहत दी है। वायुसेना चीफ ने इस डील को बोल्ड बताते हुए इसका समर्थन किया है। राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनोआ ने कहा कि राफेल और S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम डील बूस्टर डोज के समान है।