LIVE: करुणानिधि की झलक के लिए भीड़ बेकाबू, 2 की मौत
तमिलनाडु के 5 बार मुख्यमंत्री रहे DMK चीफ एम. करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने के लिए चेन्नै की सड़कों पर समर्थकों का सैलाब है। पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, फिल्म स्टार रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने चेन्नै पहुंचकर 'कलाईनार' के उपनाम से चर्चित डीएमके नेता के अंतिम दर्शन किए। एक समय द्रविड़ आंदोलन की धुरी रहे करुणानिधि आज शाम अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे। जानिए हर अपडेट...
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/karunanidhi-passes-away-live-updates/articleshow/65316437.cms
जब हिंदी विरोध के लिए शादी से भागे करुणानिधि
सितंबर 1944 का दिन। दूल्हा बना 20 साल का एक युवक अपनी दुल्हन के लिए इंतजार मैं बैठा था। तभी वहां से हिंदी विरोधी रैली गुजरती है और उस युवक पर उसका ऐसा असर होता है कि 'तमिल जिंदाबाद, हिंदी मुर्दाबाद' कहते हुए बारात छोड़कर भाग जाता है प्रदर्शन में शामिल हो जाता है...
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/bangalore/chennai/three-marriages-and-wives-of-karunanidhi-his-children-and-family/articleshow/65319382.cms
आखिर दफनाए क्यों जा रहे करुणानिधि, जानें
मद्रास हाई कोर्ट ने डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु में द्रविड़ आंदोलन के योद्धा एम करुणानिधि को मरीना बीच पर ही दफनाने की अनुमति दे दी है। हालांकि कइयों के जेहन में सवाल है कि एक हिंदू नेता होने के बावजूद करुणानिधि को दफन क्यों किया जा रहा है?
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/bangalore/chennai/why-is-m-karunanidhi-buried-in-land-against-hindu-rituals/articleshow/65320667.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/