Zee News Hindi: Sports News

dags(58)
Published in
#dags
Words
207
Reading
1 min
Listen
Play
8y

रिश्वतखोरी का आरोप लगने के बाद IPL प्रमुख राजीव शुक्ला के निजी स्टाफ ने दिया इस्तीफा

BCCI ने IPL अध्यक्ष राजीव शुक्ला के निजी स्टाफ के एक सदस्य को स्टिंग ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद आज इस्तीफा देना पड़ा. इससे पहले बीसीसीआई ने मामले की जांच तक इस स्टाफ को निलंबित कर दिया था. उत्तर प्रदेश के एक हिन्दी समाचार चैनल ने शुक्ला के कार्यकारी सहायक अकरम सैफी और क्रिकेटर राहुल शर्मा की कथित बातचीत का प्रसारण किया था जिसमें सैफी राज्य टीम में राहुल के चयन को सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ नगदी और दूसरी चीजों ’’ की मांग कर रहा है. शुक्ला फिलहाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के निदेशक भी हैं और मामले पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है.

Source: http://zeenews.india.com/hindi/sports/cricket/sex-for-selection-sting-ipl-chairman-rajeev-shukla-assistant-mohammed-akram-saifi-resigned/419786


दोनों पेनाल्टी कॉर्नर मिस करने की वजह से पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड भारत से 2-4 से हारा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 4-2 से हरा दिया. दूसरा मुकाबला 21 जुलाई को होगा.

Source: http://zeenews.india.com/hindi/sports/hockey-indian-mens-hockey-team-defeated-new-zealand-by-4-2-in-bangalore/419780


अंडर-19 क्रिकेट : भारत के 589 रनों के जवाब में श्रीलंका की ठोस शुरुआत

भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 589 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं.

Source: http://zeenews.india.com/hindi/sports/cricket/indian-under-19-cricket-team-targeted-589-runs-to-sri-lanka/419774


Source: http://zeenews.india.com/hindi