दैनिक भास्कर

dags(58)
Published in
#dags
Words
357
Reading
2 min
Listen
Play
8y

आईपीएल-11: जयपुर में लगातार पांचवां मैच हारी किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से हराया

आईपीएल-11 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हरा दिया। 159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 7 विकेट पर 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी। केएल राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 95 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए।उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला। पंजाब के एंड्रयू टाय ने 4 विकेट लिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/ipl-2018-kings-xi-punjab-vs-rajasthan-royals-in-jaipur-40th-match-live-and-updates-5868723.html


राजस्थान के खिलाफ मैच में उदास दिखीं प्रिटी जिंटा, इस मोमेंट की वजह से हुआ ऐसा

IPL 2018 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला हुआ। मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में 158/8 रन बनाए थे। जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 19 रन पर खो दिए। मैच में अपनी टीम को चीयर करने के लिए पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। हर वक्त खुश दिखने वाली प्रिटी इस मैच के दौरान एक वक्त पर काफी उदास नजर आईं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/sad-preity-zinta-during-match-against-rajasthan-royals-in-ipl-2018-5868982.html


अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और इंग्लैंड टूर के लिए टीम का एलान, कई प्लेयर्स की वापसी

बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए इंडियन स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं खेलेंगे, उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ये अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा, जो 14 से 18 जून के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब भारत जून के महीने में अपनी जमीन पर टेस्ट मैच खेलेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/indian-squad-for-test-against-afghanistan-5868933.html


Source: https://www.bhaskar.com/
दैनिक भास्कर | Ecency