इधर पूरी हुई विराट की फिफ्टी, उधर अनुष्का ने सीट से उठकर दिया फ्लाइंग किस
IPL 2018 के 29वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच हुआ। बेंगलुरु में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए RCB ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 175 रन बनाए। जिसमें कप्तान विराट कोहली ने शानदार बैटिंग करते हुए 68* रन बनाए। 44 बॉल की अपनी इनिंग में उन्होंने 5 चौके और 3 सिक्स भी लगाए। उन्होंने अपनी फिफ्टी 37 बॉल पर पूरी की थी। इस मैच में उन्हें चीयर करने के लिए उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। विराट के 50 रन पूरे करते ही अनुष्का सीट से खड़ी हो गईं और ताली बजाते हुए उन्हें चीयर करने लगीं।
जीवा ने तुतलाते हुए किया पापा को चीयर, धोनी ने बताया खुद से अच्छा डांसर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर्स में से एक एमएस धोनी इन दिनों IPL खेलने में बिजी हैं। वे इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान हैं। जहां उनकी टीम जबरदस्त परफॉर्म कर रही है, और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरी पोजिशन पर है। टूर्नामेंट के मैचों के बीच खाली वक्त मिलने पर धोनी उसे अपनी फैमिली के साथ बिता रहे हैं। इस बीच वे बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। जिसके कुछ वीडियो वे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
पिछले सभी आईपीएल के मुकाबले इस बार शुरुआती 7 मैच में बेहतर रहा धोनी का प्रदर्शन, 2 फिफ्टी समेत बनाए 235 रन
चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को पुणे में मुंबई इंडियंस से 8 विकेट से हार गई। इसके बावजूद वह अंकतालिका में दूसरे स्थाना पर है। यही नहीं उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आईपीएल-11 में फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। धोनी ने इस सीजन में 7 मैच में 235 रन बनाए हैं। आईपीएल के पिछले सत्रों की बात करें तो यह उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ (शुरुआती 7 मैच में ) प्रदर्शन है। इससे पहले किसी भी आईपीएल में उन्होंने शुरू के 7 मैच खेलकर इतने रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल का अपना सर्वाधिक स्कोर भी इस सीजन में बनाया है।