दैनिक भास्कर

dags(58)
Published in
#dags
Words
366
Reading
2 min
Listen
Play
8y

विराट कोहली का ऐसा खौफ, इंग्लैंड के पूर्व प्लेयर कह रहे कि हमारे यहां मत खेलो ये मैच

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले वहां खेले जाने वाले काउंटी क्रिकेट में खेलने की इच्छा जाहिर की। विराट काउंटी क्रिकेट खेलकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करना चाह रहे थे। लेकिन उनका ये फैसला इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉब विलिस को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट में किसी बाहरी खिलाड़ी की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्काई स्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक बॉब ने कहा कि कोहली का काउंटी क्रिकेट खेलने से खुद इंग्लैंड को ही नुकासान होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/SPO-IPL-IFTM-virat-kohli-shouldnt-be-allowed-to-play-county-cricket-bob-willis-5839412-PHO.html


बॉल टेम्परिंग : साउथ अफ्रीका सीरीज से हटाए गए स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट, लेहमैन बने रहेंगे कोच

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटा दिया है। हालांकि कोच डेरेन लेहमैन को मामले में क्लीन चिट दी है। सीए ने यह फैसला साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए मैच में हुए बॉल टेम्परिंग मामले में लिया है। स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट की जगह मैट रेनशॉ, जो बर्न्स और ग्लेन मैक्सवेल टीम में शामिल किए गए हैं। टिम पेन अगले टेस्ट के लिए कप्तान बनाए गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने जोहानेसबर्ग में मंगलवार देर रात प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/SPO-CRI-HDLN-ball-tampering-smith-warner-and-bancroft-expelled-from-south-africa-test-series-5839130-PHO.html


घायल पति को देखने आईं हसीन, कहा- बेटी से मिले शमी, मुझसे बात तक नहीं की

पिछले सप्ताह देहरादून में मोहम्मद शमी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। यह खबर सुनने के बाद मंगलवार को हसीन जहान पति शमी का देखने दिल्ली पहुंची। हालांकि शमी उनसे मुखातिब तक नहीं हुए। मुलाकात के बाद हसीन जहान ने कहा, "मैं घायल पति को देखने आई थी। हमारे बीच मतभेद हैं लेकिन मैं कभी नहीं चाहती की शमी को शारीरिक रूप से कोई नुकसान पहुंचे। वह हमारी बेटी से मिला, लेकिन मुझसे बात तक नहीं की। उसकी मां उसके साथ बॉडीगार्ड की तरह थी।"

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Source: https://www.bhaskar.com/news/SPO-CRI-HDLN-hasin-jahan-meet-injured-mohammed-shami-in-delhi-5839106-NOR.html


Source: https://www.bhaskar.com/