75 साल के बिग बी का दिल है की मानता नहीं, Valentine Day डाल दी ये फोटो
14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन सभी सेलेब्स सेलिब्रेशन के मूड में है अब इसी फेहरिस्ट में 75 साल के अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। इसी दिन उन्होंने पत्नी जया बच्चन के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे कार में बैठकर उनके बाल सवांरते नजर आ रहे हैं। इसी ट्वीट का कैप्शन उन्होंने, T 2614 - Memories are made of gentle moments such as this दिया है। शादी को हो गए 44 साल...
डिजाइनर ने कहा-साड़ी पहनना नहीं आती तो शर्म करो, मसाबा ने दिया ऐसा जवाब
फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने हाल ही में इंडियन महिलाओं पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें साड़ी बांधना नहीं आता तो उन्हें शर्म आनी चाहिए। इस पर डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने उन पर निशाना साधते हुए कहा- क्या कोई भी इस पर बात कर सकता है कि औरतों को क्या पहनना चाहिए, क्या खाना चाहिए, क्या पीना चाहिए।
आंख मारने वाली इस लड़की ने वेलेंटाइन डे पर खोले अपनी लव लाइफ के राज
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वो एक लड़के को आंख मार रही है। ये लड़की साउथ फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है, जो फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू कर रही है। वेलेंटाइन डे पर प्रिया ने अपनी लव लाइफ और बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बात की। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को लिए इंटरव्यू में बताया उनकी लाइफ में अभी कोई भी ऐसा नहीं है जो स्पेशल है। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि अन्य भाषाओं की फिल्मों के साथ ही वे बॉलीवुड में भी डेब्यू करना चाहती है।