25 साल बाद मिली ऐसी खुशी, भारत ने SA में जीती सीरीज
25 साल हो गए भारत को साउथ अफ्रीका का दौरा करते। इन 25 बरसों में भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत पायी थी। अब मंगलवार को भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। कप्तान कोहली की कप्तानी वाली टीम पोर्ट एजिलाबेथ वनडे जीतकर साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गयी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम पर काफी दबाव था। टीम की आलोचना हो रही थी कि वह सिर्फ घरेलू मैदानों पर ही जीत हासिल कर सकती है। वनडे सीरीज में भारत पर इस आलोचना का जवाब देने का अवसर था।
एम्स में ऐडमिट कराने को लेकर मिलने वाली सिफारिशों से वहां के डॉक्टर परेशान हैं। मरीजों को जल्द इलाज और ऐडमिशन के लिए उन्हें रोजाना 2 से 4 हजार सिफारिशी लेटर मिलते हैं। इससे परेशान होकर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने देशभर के सांसदों और विधायकों से अपील की है कि वे सिफारिशें न करें।