सुंजवान: लोहे की चादरें पड़ीं 'कमजोर', कैंप में यूं घुसे आतंकी
जम्मू के सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमले में जो बातें सामने आई हैं, उनके मुताबिक बेस में घुसपैठ शायद नाले के साथ लगते उस एरिया से हुई थी जो सिर्फ लोहे के पत्तर की चादरों से घिरी है।
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीआरपीएफ कैंप के नजदीक स्थित इमारत में 4 आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं जिन्होंने एक बार फिर कैंप में हमले की कायराना कोशिश की। हालांकि सुरक्षाबलों ने उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए इमारत में जोरदार धमाका किया।
सुप्रीम कोर्ट ने दोषी नेताओं के पार्टी प्रमुख बनने को लेकर बेहद तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि अगर कोई व्यक्ति जनप्रतिनिधि कानून के तहत चुनाव नही लड़ सकता तो वो कोई भी राजनीतिक पार्टी कैसे बना सकता है? साथ ही वो पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए कैसे चुन सकता है?