सुंजवान आर्मी कैंप पर हमले में एक और जवान शहीद; श्रीनगर में 30 घंटे से ऑपरेशन जारी
यहां सिक्युरिटी फोर्स और आतंकियों के बीच बीते 29 घंटे से एनकाउंटर जारी है। सोमवार तड़के आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। आतंकी एक बिल्डिंग में छिपे हुए हैं। कश्मीर में 3 दिन में दो आतंकी हमले हुए। दोनों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। इस बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सुंजवान आर्मी कैंप पर हमले का मास्टर माइंड पाक बेस्ड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ अजहर मसूद है, जिसे वहां पर सपोर्ट मिलता है।
मोदी का 56 इंच का सीना एक झूठ, 70 सालों में ये सबसे कमजोर सरकार: कश्मीर में आतंकी हमलों पर आजाद
सीनियर कांग्रेस लीडर गुलाम नबी आजाद बोले, "नरेंद्र मोदी का ये कहना कि उनका 56 इंच का सीना है, ये एक झूठा दावा है। ये 70 साल में सबसे कमजोर सरकार है।" आजाद ने ये बात जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर कही।
अंडमान में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र
अंडमान में मंगलवार सुबह 8:09 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अंडमान में मंगलवार सुबह 8:09 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अंडमान में मंगलवार सुबह 8:09 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।