सुंजवान में क्लिनिंग ऑपरेशन जारी, दूसरी साजिश नाकाम
संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा सेना के एक शिविर पर किए गए हमले के 51 घंटों बाद भी सुंजवान सैन्य शिविर में सेना का अभियान जारी है। जवाबी कार्रवाई में अबतक 4 आतंकवादी मार गिराए गए हैं। रविवार देर रात सेना ने सुंजवान कैंप में 'क्लिनिंग ऑपरेशन' शुरू कर दिया था।
सुंजवान हमले में देश के एक जवान ने शहीद होने से पहले अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया है। सूबेदार मदन लाल चौधरी ने निहत्थे ही आतंकवादियों का मुकाबला किया, अपने सीने में गोलियां खाईं लेकिन यह सुनिश्चित किया कि हमलावर उनके परिवार को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए।
अयोध्या विवाद की सुलह का फॉर्म्युला बताने वाले और मस्जिद को शिफ्ट करने का सुझाव देने वाले मौलाना सलमान नदवी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि नदवी ने दावा किया है कि बोर्ड से अलग होने का फैसला उन्होंने खुद किया है। पूर्व मौलाना नदवी ने कहा कि इससे बेहतर होता कि हम देश में शांति और एकता के लिए मिसाल पेश करते हुए बाबरी मस्जिद को शिफ्ट करने की पहल करते।