बॉलीवुड की इन सुंदरियों के पास है नेचुरल ब्यूटी, फिल्मों में भी करती है बहुत कम मेकअप

Words
356
Reading
2 min
Listen
Play
8y

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां देखने को मिलती है। अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए हर एक एक्ट्रेस जितना हो सके मेकअप का इस्तेमाल करती है। ऐसे में आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास मौजूद है नेचुरल ब्यूटी और फिल्मों में भी ये मेकअप का इस्तेमाल बहुत कम करती है।

  1. रकुल प्रीत सिंह
    बॉलीवुड की इन सुंदरियों के पास है नेचुरल ब्यूटी, फिल्मों में भी करती है बहुत कम मेकअप
    49b2853ae7ab0c87f2dd045987693e4f.jpg
    वैसे तो रकुल प्रीत एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस है, लेकिन बीच-बीच में वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती है। मेकअप के बिना भी उनकी सुंदरता काफी ज्यादा है। फिल्मों में भी उन्हें ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती और उन्होंने कभी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा भी नहीं लिया है।

  2. दीपिका पादुकोण
    55f491e63c8638720e7585192acbe217.jpg

दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड की सबसे कामयाब और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। उन्हें ज्यादातर कम मेकअप में ही देखा जाता है। हालांकि उनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है, लेकिन दीपिका ने खुद इस बात से इनकार किया है।

  1. अनुष्का शर्मा
    fd131f51fd130650c2f4bc0022bbbe05.jpg
    अनुष्का शर्मा का फिल्मी कैरियर शुरुआत से ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के आज करोड़ों दीवाने हैं। वह बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत दिखती है और उन्हें नेचुरल ब्यूटी भी कहा जाता है।

  2. श्रद्धा कपूर
    ea75cbe16a0a389d8979015c15e10777.jpg

इन दिनों श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड के लोकप्रिय विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा फिल्म 'आशिकी 2' से बड़े पर्दे पर पॉपुलर हुई थी। श्रद्धा कपूर की खूबसूरती हर एक अंदाज में देखने लायक होती है।

  1. आलिया भट्ट
    ce84fbd497eefb57fac61a281c6a37a6.jpg

आलिया भट्ट को इन दिनों बॉलीवुड की सबसे कम उम्र में कामयाबी हासिल करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में ही वह कामयाबी के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। वह सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि खूबसूरती में भी सबसे आगे है और उनका नेचुरल लुक भी काफी अच्छा है।

बॉलीवुड की इन सुंदरियों के पास है नेचुरल ब्यूटी, फिल्मों में भी करत... | Ecency