ड्राइविंग लाईसेंस का पूरा प्रोसेस

Words
284
Reading
2 min
Listen
Play
3y


Source
अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन कैसे कर सकते हैं। दोस्तों जैसा कि मैं पिछले ब्लॉग में आपको बताया था कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के लिए आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस का आवेदन करना पड़ेगा जो कि आपको एक हफ्ते के अंदर में मिल जाता है और जिसकी वैलिडिटी 6 महीने तक रहती है। आप उस लर्निंग लाइसेंस से गाड़ी तो चला सकते हैं लेकिन 6 महीने के बाद आपको फिर से फाइन भरना पड़ेगा। तो इसी 6 महीने के बीच में आपको ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करना पड़ता है जिसके लिए आपको लर्निंग लाइसेंस आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का फीस देना पड़ेगा। उसके एक महीने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आपको मिल जाएगा।
IMG_20231230_001252.jpg

IMG_20231230_001308.jpg

दोस्तों इसके लिए आपको फिर से वही प्रक्रिया करना पड़ेगा। सबसे पहले आपको परिवहन की वेबसाइट में जाकर ड्राइविंग लाइसेंस वाले क्षेत्र में आपको वहां पर लर्निंग लाइसेंस की जगह ड्राइविंग लाइसेंस सेलेक्ट करके आवेदन करना पड़ेगा। जिसमें आपको लर्निंग लाइसेंस का नंबर आपका डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा फिल करने बोला जाएगा। कैप्चा फील करने के बाद आपको वहां डॉक्यूमेंट अपलोड का ऑप्शन आएगा।

IMG_20231230_001322.jpg

IMG_20231230_001001.jpg

डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फीस पेमेंट का ऑप्शन आएगा। फीस पेमेंट करने के बाद आपको स्लॉट बुकिंग करना पड़ेगा। स्लॉट बुकिंग करने के बाद आपको ऑफिस जाकर के वहां ट्रेनिंग देना पड़ेगा। ट्रेनिंग देने के कुछ दिनों के बाद आपका लाइसेंस आपको मिल जाएगा।

IMG_20231207_224210.png

दोस्तों तो यह था पूरा प्रोसेस मुझे दोस्तों उम्मीद करता हूं कि मेरा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में तब तक के लिए धन्यवाद।

ड्राइविंग लाईसेंस का पूरा प्रोसेस | Ecency