आज फिर महामुकाबला भारत-पाक

anil566(53)
Published in
#sports
Words
231
Reading
2 min
Listen
Play
8y

cricket.jpg

खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम रविवार को जब एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें शानदार प्रदर्शन करने पर लगी होगी। तीन मैचों में तीन जीत के बाद भारत की फाइनल में पहुंचने की कोशिश होगी जबकि पाकिस्तान अपने खेल
में सुधार करना चाहेगा जिसने अफगानिस्तान केखिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में महज तीन गेंद रहते जीत दर्ज की। | टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कमजोर हांगकांग ने भारत को चुनौती देने का अच्छा प्रयास किया लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने सरफराज अहमद की पाक टीम के खिलाफ मैच में एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। रोहित के साथी सलामी । जोड़ीदार शिखर धवन ने भी इंग्लैंड की मुश्किल भरी परिस्थितियों में खराब दौर के बाद यहां रन जुटाए। मध्यक्रम में अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक की जोड़ी इस बड़े मैच में मौके का फायदा उठाते हुए उपयोगी योगदान करना चाहेगी। रायडू ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 रन बनाए थे, पर बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके। अनुभवी धोनी ने शुक्रवार को क्रीज पर कुछ समय बिताया और 37 गेंद में 33 रन बनाए थे। केदार जाधव ने गेंदबाजी से भी अपनी अहमियत साबित की है। एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी कर रहे जडेजा ने मौके का फायदा उठाया और बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट चटकाए।

आज फिर महामुकाबला भारत-पाक | Ecency