सबसे ज्यादा पोटैशियम किस्मे होता है? Potassium Rich Foods List in Hindi


सबसे ज्यादा पोटेशियम किसमें होता है? 


Top Potassium Rich Foods in Hindi

लगातार बदलते जीवन और उसके साथ लगातार बदलते खान पान के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई हैं। इसी बदले खान पान की वजह से हमारे आस ऐसे लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिन्हें हार्ट और किडनी की समस्या हैं।

हार्ट और किडनी की बढ़ती समस्या का सिर्फ एक ही इलाज हैं कि आपको अपने खाने में पोटैशियम को शामिल करना चाहिए। खाने में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम को शामिल करते हैं तो अनेक प्रकार की शारीरिक समस्या से निजात पा सकते हैं।

अगर हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम को शामिल नही करते हैं तो अनेक प्रकार की शारीरिक समस्यओं जैसे कि मांसपेशियों में जकड़न, दिल की धड़कन का कम होना, हाई ब्लड प्रेशर जैसे बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सबसे ज्यादा पोटैशियम किस्मे होता है?

पोटेशियम युक्त मुख्य आहार | Best Sources of Potassium 

1. टमाटर है पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत | Tomato

टमाटर को पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता हैं। अगर आप अपनी सब्जी मे टमाटर को शामिल करते हैं और टमाटर का सॉस भी पसन्द करते हैं तो ये आपके लिए अच्छा संकेत हैं। टमाटर का सेवन करने से आप हर दिन की जरूत का पोटेशियम प्राप्त कर सकते हैं।

2. किशमिश का सेवन करे | Rasins 

किशमिश जितनी खाने में स्वादिष्ट रहती हैं, उतनी ही ज्यादा वह शरीर के लिए फायदेमंद रहती हैं। किशमिश को आप ऐसे ही खा सकते हैं और इसे आप मिठाई में भी खा सकते हैं।

किशमिश पोटेशियम का काफी अच्छा स्रोत  हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती हैं।

3. तरबूज में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है| Watermelon

तरबूज पानी का अच्छा स्त्रोत होता हैं। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल हैं। इससे गर्मियों के मौसम में शरीर मे पानी की कमी नही होती । लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तरबूज पानी की कमी को ही दूर नही करता बल्कि यह पोटेशियम की कमी को भी दूर करता हैं।

4.  आलू पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत | Potato

आलू एक ऐसी सब्जी हैं जो हर घर मे खाई जाती हैं। आलू को छोटे से बच्चे से लेकर बड़े बच्चे तक बड़े चाव से खाते हैं। आलू स्टार्च का प्रमुख स्रोत होता हैं। स्टार्च के अलावा आलू में विटामिन बी 6, बी 3 भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। 

आलू में इन सभी के अलावा पोटेशियम भी पाया जाता हैं लेकिन अगर आप आलू को बटर या क्रीम के साथ खाते हैं तो इसके पोटेशियम की मात्रा आधी ही रह जायेगी। इसलिए आलू से पर्याप्त पोटेशियम मील इसके लिए आलू को ब्रोकली जैसी सब्जियों के साथ खाना चाहिए।

5. एवोकाडो | Avocado

अगर आप मेरी बात माने तो एवोकाडो एक ऐसा फल हैं जिसे आपको अपने भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि एवोकाडो में विटामिन ए, सी, व ई पाई जाती हैं। साथ हो साथ इसमें शरीर मे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में गुण भी पाएं जाते हैं। जिससे व्यक्ति को पड़ने वाले दिल के दौरों की सम्भावना कम हो जाती हैं। 

इसके अलावा एवोकाडो में पोटेशियम भी काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। यह एक ऐसा फल हैं जो आपके शरीर की अनेक बीमारियों को खत्म करने का काम करता हैं।

पोटेशियम के फायदे | What are the Benefits of Potassium?

1. पोटेशियम शरीर मे प्राेटीन के निर्माण में सहायता प्रदान करता हैं।

2. पोटेशियम शरीर मे मांसपेशियां बनाने में काफी मददगार हैं ।

3. पोटेशियम शरीर की सामान्य वृद्धि यानी ग्रोथ को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

4. पोटेशियम हृदय की इलेक्ट्रिक एक्टिविटी को नियंत्रित करने का एक अच्छा स्त्रोत हैं।

5. पोटेशियम उच्च रक्तचाप,  हृदय रोग, हार्ट फेल और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता हैं।

6. अंतिम चरण की किडनी संबंधी बीमारी को कम करने के लिए पोटेशियम काफी महत्वपूर्ण अवयव हैं।

7. पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा शरीर को मधुमेह और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी रोग) से बचाता हैं।

8.  किडनी स्टोन से बचने के लिए पोटेशियम का सेवन करना चाहिए।

निष्कर्ष | Conclusion:

पोटेशियम एक ऐसा तत्व हैं जो आपको हाइपरटेंशन से दूर रखता हैं। अगर आपको खुश रहना हैं तो आपको अपने भोजन ने पोटेशियम से भरपूर फलों को सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

पोटेशियम से भरपूर स्त्रोत को जब आप अपने भोजन में शामिल करें तो इस बात का जरूर ध्यान रखे कि इनका ज्यादा मात्रा में सेवन नही करें। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

हमने इस आर्टिकल को तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा हैं कि हम ऐसे ही फलों को अपने आर्टिकल में शामिल करें जो ज्यादा महंगे नही हो और आसानी से उपलब्ध हो सके।

आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

आर्टिकल पसन्द आने पर इसे शेयर करना नही भूलें।

धन्यवाद

Also See Other Related Articles:

रोज अखरोट खाने से क्या फायदा होता है ? What are the benefits of eating walnuts daily?

अलसी के बीज के फायदे जानकार हैरान हो जाएंगे आप | Flaxseed khane ke fayde

1200 कैलोरी डाइट चार्ट वजन कम करने के लिए 

डाइट चार्ट फॉर हार्ट पेशेंट्स | What to eat for a healthy heart in Hindi?

sabse jyada potassium kisme hota hai

#potassium  #potassiumfoods #hindi #healthtips #foods #hinditips #health #swasth



Posted from my blog with Exxp : https://healthdear.com/sabse-jyada-potassium-kisme-hota-hai/
H2
H3
H4
3 columns
2 columns
1 column
2 Comments
Ecency