India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
196
Reading
1 min
Listen
Play
8y

राहुल का 'खेल शुरू' बयान पर BJP का वार

प्रसाद ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए शर्मनाक है कि राहुल गांधी जैसा गैर-जिम्मेदार और झूठा शख्स उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष है। हम ऐसे शख्स से कोई उम्मीद नहीं कर सकते, जिसका पूरी परिवार ही घोटालों में डूबा हुआ हो। चाहे वह नैशनल हेराल्ड हो या फिर बोफोर्स घोटाला।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/bjp-attacks-on-rahul-gandhis-statement-the-fun-has-just-begun/articleshow/65946336.cms


कश्मीर में सेना की बड़ी कार्रवाई, 2 आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने करीब 8 घंटे तक चले एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों से मुठभेड़ की यह घटना बारामुला के सोपोर इलाके में स्थित टुज्जर गांव में हुई है। मंगलवार सुबह से जारी इस ऑपरेशन में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है और सेना की कार्रवाई अब भी जारी है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/jammu-and-kashmir/srinagar/army-killed-two-terrorists-in-an-encounter-of-sopore-in-baramulla/articleshow/65948123.cms


हमने ख्‍वाब में भगवान श्रीराम को रोते देखा: रिजवी

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्‍या मामले की सुनवाई से ठीक पहले यूपी शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कहा है कि बीती रात भगवान राम उनके ख्‍वाब में आए थे और रो रहे थे। अयोध्‍या में मंदिर न बनने से अब राम भक्‍तों के साथ खुद भगवान राम भी निराश हैं।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/politics/i-saw-lord-rama-crying-in-my-dream-says-uttar-pradesh-shia-central-waqf-board-chairperson-waseem-rizvi/articleshow/65946824.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms
India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat... | Ecency