India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi
Words
192
Reading
1 min
Listen
Play
8y
मनोहर पर्रिकर पर निर्णय सही समय पर: शाह
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पार्टी गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विकल्प के तौर पर दूसरे नेता का चुनाव सही समय पर करेगी। शनिवार को हैदराबाद में बीजेपी अध्यक्ष ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। बता दें कि मनोहर पर्रिकर लंबे समय से अग्नाशय की समस्या से जूझ रहे हैं।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/hyderabad/decision-on-manohar-parrikar-at-the-right-time-says-amit-shah/articleshow/65821127.cms
मोदी बोले, 4 साल में 60 साल जितनी सफाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 4 साल में जो लक्ष्य हासिल किया है, वह बीते 60 से 70 सालों में नहीं किया जा सका। पीएम मोदी ने आम लोगों के साथ ही ऐक्टर अमिताभ बच्चन और उद्योगपति रतन टाटा से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/pm-narendra-modi-talks-to-amitabh-and-ratan-tata-in-swachhata-hi-seva-talk/articleshow/65817486.cms
रेवाड़ी गैंगरेप: सुराग देने वाले को 1 लाख इनाम
बोर्ड टॉपर छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले पर एसआईटी ने इनाम की घोषणा की है। एसआईटी का नेतृत्व कर रही नूह एसपी नाजनीन भसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आरोपियों का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/rewari/haryana-topper-gangrape-sit-confirms-rape-announces-1-lakhs-rupees-price-on-giving-cues-of-accused/articleshow/65819132.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms