Navbharat Times

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
191
Reading
1 min
Listen
Play
8y

भारत विरोध, चीन से नजदीकी को लेकर पाक पर सख्त US

अमेरिका लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाए हुए है कि अगर वॉशिंगटन से अच्छे रिश्ते चाहिए तो उसे अफगानिस्तान में अमेरिकी रणनीति का समर्थन करना होगा। अमेरिका अफगानिस्तान के संदर्भ में भारत की अहम भूमिका को स्वीकार करता रहा है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/world/america/us-made-it-clear-pakistan-will-have-to-back-his-strategy-in-afghanistan/articleshow/65658620.cms


बाढ़, बारिश से गई 1400 से अधिक लोगों की जान

इस वर्ष मॉनसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 1400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इनमें केरल में जान गंवाने वाले 488 लोग शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/over-1400-lives-lost-due-to-rains-floods-so-far-this-monsoonsays-home-ministry/articleshow/65659214.cms


रेलवे: अब बाबुओं को भारी पड़ेगा ट्रांसफर टालना

रेलवे बोर्ड ने संकेत दिया है कि पदोन्नति होने पर तबादले के आदेश से बचने या टालमटोल करने वाले अधिकारियों को अपनी वरिष्ठता गंवानी पड़ेगी। बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ऐसी तरकीबें अपनाने वालों को कम से कम एक साल के लिए पदोन्नति से रोक दिया जाएगा। रेलवे द्वारा 2015 में जारी व्यापक तबादला नीति में कहा गया है कि कंट्रोलिंग अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि तबादला वाले अधिकारी को अधिकतम एक महीने में मुक्त कर दिया जाए।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/railway-officers-will-lose-seniority-if-they-trying-to-delay-or-evade-transfers/articleshow/65659561.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/
Navbharat Times | Ecency