India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi
Words
181
Reading
1 min
Listen
Play
8y
राजस्थान: 70 दलित परिवारों ने लगाया भेदभाव का आरोप
राजस्थान के कालुंदी गांव में जाति के आधार पर भेदभाव का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले करीब 70 दलित परिवारों का आरोप है कि उनकी जाति के चलते उन्हें बुनियादी जरूरतों से भी दूर कर दिया गया है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/jaipur/70-dalit-families-in-rajasthans-kalundi-village-allegedly-debarred-from-accessing-basic-facilities/articleshow/65504088.cms
केरल: बाढ़ पीड़ितों के लिए 'संकट' बने सांप
केरल में अब बाढ़ का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। बाढ़ के कम होते पानी के साथ ही सभी लोग अपने घरों में वापस लौट रहे हैं, जहां उनका सामना एक नए मेहमान से हो रहा है। बड़े पैमाने पर घरों में सांपों के मिलने की घटनाएं देखने में आ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए स्नेक एकसपर्ट्स की टीमों को बुलाया गया है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/kerala-floods-snake-experts-slither-into-action/articleshow/65502646.cms
'आधार सेफ, सोशल मीडिया पर शेयर न करें'
यूआईडीएआई ने आधार को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए आम लोगों को सलाह दी है कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर न करें। आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब में यूआईडीएआई ने कहा कि आधार कार्ड का दुरुपयोग संभव नहीं है क्योंकि इसमें सुरक्षा के कई मानदंडों का पालन किया जाता है।
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/users-should-not-put-their-aadhaar-number-on-the-internet-or-social-media-says-uidai/articleshow/65499443.cms
Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms