India News in Hindi | Bharat News in Hindi | Bharat Samachar | भारत समाचार | इंडिया न्यूज़

hodlit(51)
Published in
#hodlit
Words
462
Reading
3 min
Listen
Play
9y

पर्रिकर के हेल्थ की 'झूठी खबर', पत्रकार डिटेन

सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में कथित तौर पर गलत खबर प्रकाशित करने के मामले में गोवा पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार को हिरासत में लिया है। पत्रकार के खिलाफ यह कार्रवाई बीजेपी के एक नेता की शिकायत के आधार पर की गई है। बीजेपी नेता सुनील देसाई ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उनके हवाले से सीएम पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबर फैला रहे हैं।सीएम मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में कथित तौर पर गलत खबर प्रकाशित करने के मामले में गोवा पुलिस ने एक स्थानीय पत्रकार को हिरासत में लिया है। पत्रकार के खिलाफ यह कार्रवाई बीजेपी के एक नेता की शिकायत के आधार पर की गई है। बीजेपी नेता सुनील देसाई ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग उनके हवाले से सीएम पर्रिकर के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबर फैला रहे हैं।

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/goa-police-detained-local-journalist-over-false-news-on-cm-manohar-parrikars-health/articleshow/62988757.cms


PNB: SC में याचिका, SIT से जांच की मांग

पीएनबी महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने डायमंड फर्म बनाकर सरकारी बैंकों के अलावा देश की 24 कंपनियों और 18 व्यवसायियों को भी चूना लगाया है। हालांकि मेहुल चौकसी के खिलाफ काफी पहले ही शिकायत दर्ज करने वाले वैभव खुरानिया का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई की गई होती तो यह घोटाला रोका जा सकता था। वैभव ने पीएनबी घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।पीएनबी महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने डायमंड फर्म बनाकर सरकारी बैंकों के अलावा देश की 24 कंपनियों और 18 व्यवसायियों को भी चूना लगाया है। हालांकि मेहुल चौकसी के खिलाफ काफी पहले ही शिकायत दर्ज करने वाले वैभव खुरानिया का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई की गई होती तो यह घोटाला रोका जा सकता था। वैभव ने पीएनबी घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/india/pnb-fraud-case-petition-seeking-sit-probe-filed-in-supreme-court/articleshow/62983841.cms


'अखिलेश समाजवादी पार्टी के अंतिम शासक'

यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आखिरी शासक अखिलेश यादव थे, अब सूबे में एसपी की वापसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र में भी कांग्रेस की वापसी की कोई संभावना नहीं है। फूलपुर उपचुनाव को लेकर सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के आखिरी शासक अखिलेश यादव थे, अब सूबे में एसपी की वापसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र में भी कांग्रेस की वापसी की कोई संभावना नहीं है। फूलपुर उपचुनाव को लेकर सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/allahabad/akhilesh-was-last-ruler-of-samajwadi-party-congress-will-not-come-back-to-power-keshav-prasad-maurya/articleshow/62987804.cms


Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms
India News in Hindi | Bharat News in Hindi | Bharat Samachar | भारत... | Ecency