India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi

dags(58)
Published in
#dags
Words
188
Reading
1 min
Listen
Play
8y

RS उपसभापति: वंदना होंगी विपक्ष की कैंडिडेट

एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने बताया, ‘भले ही हम एक बार और मिलें किंतु यह लगभग तय है कि एनसीपी की चव्हाण विपक्ष की उम्मीदवार होंगी।’ अधिकतर विपक्षी दलों ने चव्हाण के नाम पर सहमति जतायी किंतु उन्होंने अंतिम समय में बदलाव की भी गुंजाइश छोड़ रखी है। सूत्रों का कहना है कि एनडीएम के उम्मीदवार हरिवंश होंगे।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/ncps-vandana-chavan-likely-to-be-opposition-candidate-for-rs-deputy-speaker/articleshow/65308658.cms


हेल्थ बुलेटिन: और बिगड़ी करुणानिधि की सेहत

डीएमके प्रेजिडेंट एम करुणानिधि हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नै के कावेरी हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा बयान में कहा गया है कि डीएमके नेता करुणानिधि की हालत पिछले कुछ घंटों में काफी बिगड़ी है। इस बीच हजारों की संख्‍या में डीएमके के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के लिए दुआओं में जुटे हुए हैं।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/bangalore/chennai/karunanidhi-health-worsened-in-past-few-hours-says-hospital/articleshow/65308271.cms


राफेल सौदे की जेपीसी जांच हो: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राफेल विमानों के लिए यूपीए सरकार के समय किए जाने वाले अनुबंध के तहत 108 विमानों का निर्माण भारत में होना था। उन्होंने रक्षा मंत्री से विमान सौदे के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।

Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/congress-mp-seeks-jpc-probe-in-the-rafale-deal/articleshow/65308196.cms


Source: https://navbharattimes.indiatimes.com/india/articlelist/1564454.cms