UAN No कैसे चालू करें?

Words
267
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

अस्सलामु अलैकुम दोस्तों । उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपना UAN नंबर चालू कर सकते हैं । दोस्तों यह बहुत ही आसान प्रोसेस है। जब भी आप किसी भी कंपनी में काम करते हैं तो वह लोग जल्दी आपके पीएफ नंबर को चालू नहीं करते हैं तो इसमें कोई भी परेशान होने वाली बात नहीं है। UAN नंबर आप खुद घर बैठे चालू कर सकते हैं।

IMG_20231102_131643.jpg

तो चलिए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस सबसे पहले आपको पीएफ के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा और वहां पर आपको ACTIVE YOUR UAN नंबर पर क्लिक करना पड़ेगा।

IMG_20231102_131721.jpg

अंदर जाने के बाद वहां पर आपको अपना UAN नंबर, आधार नंबर नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जो की आधार से लिंक है वह डालना पड़ेगा वह डालने के बाद आपको कैप्चा डालना है। कैप्चा फिल करने के बाद सबमिट ओटीपी पर क्लिक करना है और ओटीपी जब आ जाए तो ओटीपी को अच्छे से वहां पर डाल करके आगे बढ़ना है।

IMG_20231103_154301.jpg

आगे बढ़ने के बाद UAN No चालू हो जाएगा और आपके मोबाइल में एक ऑटो जेनरेटेड पासवर्ड आएगा और जब आप पीएफ के ऑफिसियल वेबसाइट में लॉग इन करेंगे तो वहां पर आपको पासवर्ड चेंज करने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आपको पासवर्ड बदलना है तो आप बदल सकते हैं या फिर आप उसी पासवर्ड को यूज करके लॉगिन कर सकते हैं।
तो दोस्तों यह था पूरा प्रोसेस UAN नंबर चालू करने का, मैं अगले ब्लॉग में आपको बताऊंगा कि कैसे आप पीएफ अकाउंट में EXIT DATE डाल सकते हैं। मिलता हूं फिर आपसे अगले ब्लॉग में।

धन्यवाद

UAN No कैसे चालू करें? | Ecency