प्रीमियम तत्काल टिकट कैसे बुक करें

Words
304
Reading
2 min
Listen
Play
3y


Source
अस्सलामु अलेकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आपसे अच्छे होंगे।दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से तत्काल टिकट खत्म हो जाने पर प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं और अपने सफ़र का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों रेलवे रेलवे की तरफ से अभी ऑनलाइन टिकट बुक करते समय बहुत सारी सुविधाएं दी गई है और आप हर तरह की टिकट अपने मोबाइल से बुक कर सकते हैं। दोस्तों कभी-कभी हमें अचानक से ट्रेन टिकट की जरूरत पड़ती है लेकिन टिकट बुक नहीं हो पता है।

IMG_20231218_191833.jpg

आज मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। दोस्तों तत्काल टिकट दो टाइम बुक होता है एक 10:00 बजे और एक 11:00 बजे लेकिन प्रीमियम तत्काल का कोई टाइम टेबल नहीं होता है। दोस्तों प्रीमियम तत्काल आप सफर से एक दिन पहले बुक कर सकते हैं लेकिन इसमें शर्त यह है कि अगर ट्रेन में प्रीमियम तत्काल का कोटा है तो आपको प्रीमियम तत्काल में टिकट मिल जाएगा लेकिन अगर ट्रेन में प्रीमियम तत्काल का कोटा नहीं है तो आपको प्रीमियम तत्काल का टिकट नहीं मिल पाएगा।

IMG_20231219_002352.jpg

IMG_20231219_002410.jpg
IMG_20231219_002341.jpg
दोस्तों प्रीमियम तत्काल टिकट तत्काल टिकट के मुकाबले महंगा होता है और जैसे-जैसे सीट कम होते जाता है वैसे-वैसे टिकट का दाम बढ़ते जाता है, जिस वजह से बहुत सारे लोग प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करने से डरते हैं। दोस्तों अगर प्रीमियम तत्काल आपको टिकट बुक करना है तो आप 12:00 के आसपास दिन में आईआरसीटीसी के ऑफिशियल ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं। अगर वहां पर प्रीमियम तत्काल अवेलेबल है तो आप बुक कर सकते हैं।

IMG_20231207_224210.png

दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के और भी जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में जल्दी तब तक के लिए धन्यवाद।

प्रीमियम तत्काल टिकट कैसे बुक करें | Ecency