अस्सलामु अलैकुम दोस्तों। उम्मीद करता हूं आप सब अच्छे होंगे। दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि कैसे आप घर बैठे अपने बीएलओ का पता कर लगा सकते हैं। दोस्तों सबसे पहले मैं आपको बता दूं की बीएलओ जो होता है वह वोटर कार्ड से संबंधित सारी समस्याओं का हल करता है। वोटर कार्ड में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हम उसे ही कांटेक्ट करते हैं। जैसे अगर हमें नया वोटर कार्ड बनाना है या फिर सुधार करवाना है या और भी किसी भी वोटर कार्ड से संबंधित समस्या हो। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं इस ब्लॉग को सबसे पहले आपको वोटर कार्ड के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। वहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे लेकिन आपको बीएलओ को क्लिक कर लेना है।
आप उस ऑप्शन को क्लिक करते हैं तो वहां पर आपको अपना एपिक नंबर देना होता है जो कि आपका वोटर कार्ड में ऊपर लिखा हुआ होता है। उसको फिल करने के बाद नीचे कैप्चा फिल करना है और उसके बाद सबमिट बटन को क्लिक करने के बाद आपको वहां पर बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर दिख जाएगा।
तो दोस्तों यह था कि कैसे आप घर बैठे अपने बीएलओ का डिटेल्स देख सकते हैं। इसी तरह के और भी महत्वपूर्ण जानकारी वाले ब्लॉग के लिए आप मुझे फॉलो कर सकते हैं। मिलता हूं आपसे अगले ब्लॉग में कुछ अच्छी जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।